मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी का अफेयर, वो भी सलमान खान के रिश्तेदार के साथ, राज़ खुला तो जानिए क्या हुआ?

jantaserishta.com
2 Jun 2021 10:51 AM IST
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी का अफेयर, वो भी सलमान खान के रिश्तेदार के साथ, राज़ खुला तो जानिए क्या हुआ?
x

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा दो जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस साल सोनाक्षी अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। पटना में पैदा हुई सोनाक्षी की पढ़ाई मुंबई में हुई है। सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने साल 2010 में बॉलीवुड में फिल्म 'दबंग' से कदम रखा था। तब से लेकर अब तक सोनाक्षी अपने पिता की परछाई से निकलकर खुद की पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। सोनाक्षी को फिल्मों के लिए खुद को फिट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। बॉलीवुड में आने से पहले उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। वहीं सोनाक्षी अक्सर शादी की गॉसिप्स को लेकर भी बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियां बटोरती हैं। सोनाक्षी बंटी सचदेवा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं। इसके अलावा एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने एक बड़ा खुलासा किया था। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने ना सिर्फ यह बताया था कि उनका दूल्हा कैसा होना चाहिए बल्कि यह भी बताया था कि उनका दिल किस एक्टर पर आ अटका था। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं सोनाक्षी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में ...

इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था 'मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे ना कि मुझे बंधन में रखे।' साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन के लिए भी एक नसीहत दी कि जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।'
इसके बाद जब सोनाक्षी से पूछा गया था कि उनका किस एक्टर पर क्रश है तो सोनाक्षी ने बॉलीवुड के सुपरहिरो ऋतिक रोशन का नाम लिया था। सोनाक्षी ने कहा 'मैंने जब ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहली बार देखा तब से उनपर क्रश है। बता दें कि उस वक्त सोनाक्षी की उम्र 13 साल थी और ऋतिक 26 साल के थे। फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में आई थी।
फिल्हाल सोनाक्षी सिन्हा सिंगल हैं लेकिन आपको बता दें कि वह सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रही थीं। गौरतलब है कि दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके अलावा सोना का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आई थीं। इसके अलावा सोनाक्षी राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बॉस, हॉलीडे, तेवर, मिशन मंगल, खानदानी शफाखाना, आर.. राजकुमार और नूर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story