मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे बेल्ट लेकर दौड़े थे शशि कपूर

Teja
18 March 2023 2:18 AM GMT
शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे बेल्ट लेकर दौड़े थे शशि कपूर
x
शशि कपूर : आज शशि कपूर की 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है। शशि वो स्टार थे जिनकी स्माइल और स्टाइल पर लड़कियां फिदा हो जाती थीं। वो सामने हों तो एक्ट्रेसेस ठीक से अपने डायलॉग्स भी नहीं बोल पाती थीं। एक विदेशी एक्ट्रेस को तो उन्हें देखते ही प्यार हो गया था, लेकिन वो उनका नाम जानती नहीं थी, सो गलत जगह अपने प्यार के इजहार वाला खत भेज दिया।
शशि कपूर को लेकर लड़कियों में काफी दीवानगी थी, लेकिन खुद शशि सिर्फ एक ही लड़की के दीवाने थे। वो थीं जेनिफर कैंडल। जेनिफर ही शशि का पहला और आखिरी प्यार रहीं। विदेशी थीं तो परिवार को शादी के लिए मनाने में बहुत जोर लगाना पड़ा।
शशि और जेनिफर शादी के बाद 28 साल तक साथ रहे, जेनिफर की कैंसर से मौत हो गई तो उनके बाद शशि कपूर ने खुद को आइसोलेट कर लिया। पत्नी की याद में जिंदगी के आखिरी 31 साल गुजार दिए, लेकिन दूसरी शादी नहीं की। पत्नी की मौत हुई तो रोए नहीं, लेकिन एक दिन गोवा में समंदर के बीच जाकर बोट पर खूब रोए।
शशि कपूर का जन्म पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च 1938 को हुआ था जिन्हें उनकी मां रामसरणी जन्म ही नहीं देना चाहती थीं। 1995 में फिल्मीबीट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शशि ने बताया था कि जब उनकी मां को पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं तो इस बात से बहुत मायूस हो गईं क्योंकि पहले ही वो दो बेटों की मां थीं और तीसरा बच्चा नहीं चाहती थीं।
उनका बचपन में नाम बलबीर राज कपूर था। ये नाम उनकी दादी ने रखा था जो कि उनकी मां को बिल्कुल पसंद नहीं था। इसी वजह से बाद में मां ने उनका नाम शशि रख दिया। मां प्यार से उन्हें 'फ्लूकी'( संयोगी) भी बुलाती थीं क्योंकि वो बिना प्लानिंग के पैदा हुए थे।
Next Story