मनोरंजन

शरुखखान की जवान को मिला U/A सर्टिफिकेट

Shreya
8 July 2023 12:51 PM GMT
शरुखखान की जवान को मिला U/A सर्टिफिकेट
x

मूवीज: शाहरुख खान जल्द ही पठान के बाद जवान में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं बीते दिनों फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी थी। वहीं अब हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल शाहरुख खान की फिल्म जवान के ट्रेलर को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। इसके साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर का रनटाइम 2 मिनट 15 सेकेंड का होगा। वहीं फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस खबर के बाद जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। वहीं आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख खान के फैंस ने जवान के ट्रेलर को लेकर उनसे कई सवाल पूछे थे।

आपको बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। नयनतारा फिल्म जवान के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। इसके साथ ही एक्टर विजय सेतुपति भी इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। फिल्म जवान की निर्माता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हैं और यह रेड चिलीज के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं आपको बता दें कि शाहरुख खान ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। आखिरी बार शाहरुख खान 4 साल पहले अपनी फिल्म फैन लेकर आए थे। जो फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने 'पठान' से वापसी की और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसके बाद शाहरुख खान 'जवां' से भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं।

Next Story