मनोरंजन

शर्मिला टैगोर ने बताया राजेश खन्ना के साथ काम करने का एक्सपीरियंस, दोस्तों को घर तक गिफ्ट करते थे

Neha Dani
19 July 2022 5:36 AM GMT
शर्मिला टैगोर ने बताया राजेश खन्ना के साथ काम करने का एक्सपीरियंस, दोस्तों को घर तक गिफ्ट करते थे
x
जबकि वह जानती थीं कि उन दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है।

सुपरस्टार राजेश खन्ना अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर उनके परिवार और करीबियों ने राजेश खन्ना को याद किया। 18 जुलाई 2012 में कैंसर से जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया था। शर्मिला टैगोर राजेश खन्ना के साथ करीब 10 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि राजेश खन्ना अपने दोस्तों और को-स्टार्स को महंगे गिफ्ट्स देते थे। यहां तक कि घर भी। शर्मिला ने बताया था कि इन गिफ्ट्स के बदले में उनकी लोगों से उम्मीदें बहुत ऊंची होती थीं। इस वजह से रिश्तों में तनाव आ जाता था।


जटिलताओं से भरे थे राजेश खन्ना

शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना 60 और 70 के दशक के बेहद पॉप्युलर ऐक्टर रह चुके हैं। दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में काफी पसंद की गई। उनकी कुछ फिल्में जैसे आराधना, सफर, अमर प्रेम, आविष्कार, दाग, त्याग और राजा रानी काफी पसंद की गईं। ऑडियोबुक एक था तनहा सितारा में शर्मिला टैगोर ने बताया, राजेश खन्ना अंतर्विरोध और जटिलताओं से भरे व्यक्ति थे। मैंने उन्हें अपने मित्रों और सह-कर्मियों के साथ बेहद उदार होते देखा है...उन पर कीमती उपहार बरसाते भी देखा है। कभी-कभी वह उनके लिए एक घर भी खरीद देते थे, लेकिन बदले में वह कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखते थे, जिससे संबंधों में तनाव आ जाता था।

लेट-लतीफी से परेशान थीं शर्मिला

शर्मिला टैगोर ने यह भी बताया कि राजेश खन्ना में एक चीज जो उन्हें पसंद नहीं थी कि वह शूट पर देर से आते थे। सुबह 9 बजे की शिफ्ट के लिए वह 12 बजे पहुंचते थे। इसलिए शर्मिला ने दूसरे ऐक्टर्स के साथ काम करना शुरू कर दिया था। जबकि वह जानती थीं कि उन दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है।
Next Story