मनोरंजन

शार्क टैंक इंडिया शो: ब्लाइंड बच्चे ने किया जजेज को इंप्रेस, देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 Feb 2022 11:16 AM IST
शार्क टैंक इंडिया शो: ब्लाइंड बच्चे ने किया जजेज को इंप्रेस, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया की जबरदस्त चर्चा है. शो के फॉर्मेट से लेकर इसके जजेज तक सभी सुर्खियां बटोर रहे हैं. शार्क टैंक इंडिया का वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक ब्लाइंड बच्चे ने अपनी दमदार प्रेजेंटेशन से जजेज का दिल जीत लिया.

इस बच्चे का नाम है प्रथमेश सिन्हा. जो देख नहीं सकता लेकिन उसके इरादे और सपने बड़े हैं. IAS बनने का ख्वाब देख रहे प्रथमेश को जिंदगी में आगे बढ़ने में Annie नाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से खास मदद मिल रही है. इसके सहारे वे मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों को पार कर सकते हैं. इस अनोखे डिवाइस का प्रथमेस ने शार्क जजेज के सामने डेमो दिया.
प्रथमेस ने बताया जब लॉकडाउन में सभी बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही थी तब उन्होंने Annie की मदद से काफी कुछ सीखा. ये उनके लिए स्मार्ट ब्रेन लर्निंग डिवाइस ही नहीं , बल्कि उससे कहीं अधिक है. वे उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड मानते हैं.इस डिवाइस के जरिए वे टाइपिंग, रीडिंग, राइटिंग और वॉकेबलरी सीख सकते हैं. प्रथमेस ने Annie पर एक लेसन भी टाइप करके दिखाया.
प्रथमेस के डेमो से जजेज खुश नजर आए. प्रथमेस के डेमो और इस खास डिवाइस की खासियत को देख शार्क जजेज ने इस प्रोडेक्ट में इंवेस्ट करने पर हामी भरी. शार्क टैंक इंडिया को अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, अशनीर ग्रोवर, नमिता थापर, पीयूष बंसल, विनीता सिंह जज करते हैं. शोको रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं. ये बिजनेस रियलिटी शो है. जहां बडिंग एंटरप्रन्योर्स शार्क पैनल के सामने बिजनेस प्रेजेंटेशन देते हैं. ताकि शार्क की तरफ से उनके बिजनेस को इंवेस्टमेंट मिल सके.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story