मनोरंजन

'काली खेती' के नए डायरेक्टर के साथ काम करना रहा कितना खास, शरद केलकर ने साझा किया अनुभव

jantaserishta.com
18 Nov 2026 8:55 AM IST
काली खेती के नए डायरेक्टर के साथ काम करना रहा कितना खास, शरद केलकर ने साझा किया अनुभव
x
मुंबई: अभिनेता शरद केलकर स्टारर हॉरर फिल्म 'काली खेती' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में आईएएनएस से बातचीत के दौरान अभिनेता ने रचनात्मक जुनून को लेकर अपने विचार साझा किए।
शरद केलकर ने कहा कि उनके लिए क्रिएटिव ऑब्सेशन का मतलब अपने काम में परफेक्शन हासिल करने की कोशिश है। उन्होंने बताया, "मेरे लिए सबसे अहम बात यह होती है कि काम बेहतरीन और सटीक रूप में सामने आए। हमारी फिल्म के निर्देशक एक पेंटर भी हैं, इसलिए हर फ्रेम को लेकर उनकी स्पष्ट सोच थी। उन्होंने प्री-प्रोडक्शन के दौरान सिनेमैटोग्राफर किरण देवहंस के साथ काम किया है। यही वजह रही कि हमें कोई चिंता नहीं थी। हम पहले से जानते थे कि पर्दे पर चीजें किस तरह दिखाई देंगी।"
निर्देशक हारिस इम्तियाज खान इस फिल्म के जरिए पहली बार निर्देशन में कदम रख रहे हैं। अभिनेता शरद केलकर का कहना है कि हारिस इम्तियाज खान की पहली निर्देशित फिल्म होने के कारण शुरुआत में वह थोड़े डरे हुए थे। उन्होंने कहा, "एक बात, जो मुझे परेशान कर रही थी और मन में सवाल उठा रही थी। वह यह थी कि डायरेक्टर हारिस इम्तियाज खान पहली बार फिल्म बना रहे हैं और फिल्म में वीएफएक्स (कंप्यूटर से बनाए गए स्पेशल इफेक्ट वाले सीन) बहुत ज्यादा हैं, तो एक एक्टर के तौर पर मेरे मन में यह सवाल था कि आखिर ये वीएफएक्स वाले सीन पर्दे पर कैसे दिखेंगे, अच्छे लगेंगे या नहीं।"
उन्होंने आगे कहा, "तो हम हमेशा इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते थे कि यह कैसा बनकर आएगा, इसे करने के लिए हमारे पास कितना टाइम है, यह कैसा दिखेगा। क्या हमारे पास इतना टाइम है कि इसे बेस्ट बना सकें? वीएफएक्स में कई महीने और कई साल भी लग सकते हैं और मैंने पहले भी ऐसी फिल्में की हैं।"
शरद केलकर ने वीएफएक्स और फिल्म के सीन की समय-अवधि पर बात करते हुए कहा, "वीएफएक्स में हमें करीब 1.5-2 साल लगे, लेकिन वह इस बात को लेकर बहुत निश्चित थे कि हमें कितना टाइम चाहिए और हम दिन-रात काम करेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि बेंचमार्क ऊपर जा रहा है। बस आपको उन्हें मौका देना है। अपना पैशन और सब कुछ फिल्म को दे दीजिए।"
बता दें कि हारिस इम्तियाज खान द्वारा लिखित और निर्देशित तथा सना खान द्वारा ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस की गई फिल्म 'काली खेती' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story