मनोरंजन

Shanti : निक्की तंबोली का नया गाना 'Shanti' हुआ रिलीज, VIDEO देख थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

Rani Sahu
22 Jun 2021 10:24 PM IST
Shanti : निक्की तंबोली का नया गाना Shanti हुआ रिलीज, VIDEO देख थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
x
पिछले कुछ समय से निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) लगातार काम कर रही हैं

पिछले कुछ समय से निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) लगातार काम कर रही हैं. वे पिछले लगभग डेढ़ महीने से केपटाउन में रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग में व्यस्त थीं. इससे पहले, वे टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के म्यूजिक वीडियो 'नंबर लिख' में नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस का नया म्यूजिक वीडियो 'शांति' (Shanti) रिलीज हो गया है. गाने को मिलिंद गाबा (Millind Gaba) ने गाया है, जो एक पार्टी ट्रैक है. यकीनन, यह आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा. मिलिंद ने कई हिट गाने दिए हैं. इस नए ट्रैक से उनका रिकॉर्ड और बेहतर हो गया है.

गाने में निक्की अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं. गाने के बोल और संगीत, मिलिंद गाबा ने तैयार किए हैं. गाने के रैप वाले हिस्से को असली गोल्ड ने लिखा है. गाना 'शांति' का निर्देशन सत्ती ढिल्लों ने किया है. निक्की का यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ है.
Youtube वीडियो
गाने के बारे में बात करते हुए, मिलिंद ने एक इंटरव्यू में कहा, 'शांति एक मजेदार पार्टी सॉन्ग है. गीत और संगीत आकर्षक हैं. मुझे यकीन है कि मेरे फैंस इसे पसंद करेंगे.' निक्की ने कहा, 'मिलिंद गाबा के साथ इसे फिल्माने में मुझे बहुत मजा आया और उम्मीद है कि हर कोई इसे पसंद करेगा.' काम की बात करें तो निक्की तंबोली ने हाल में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग पूरी की है. यह रिएलिटी शो केपटाउन में शूट हुआ था, जो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.


Next Story