मनोरंजन

शनीना को बेटे ज़ई के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया, कैमरे में कैद हुई ऐसी तस्वीरें

Rounak Dey
18 March 2023 11:26 AM IST
शनीना को बेटे ज़ई के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया, कैमरे में कैद हुई ऐसी तस्वीरें
x
अपनी बोल्ड तस्वीरें अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हॉलीवुड एक्ट्रेस शनीना शायक अपनी पर्सनल और वर्किंग लाइफ के बीच बैलेंस बनाना अच्छे से जानती हैं। एक्ट्रेस ने छह महीने पहले ही अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसके साथ वह खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करती हैं। अब हाल ही में शनीना को बेटे ज़ई के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया, जहां वह मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। अब मां-बेटे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान शनीना शायक क्रीम कलर के पोलो टॉप के साथ कार्गो पैंट स्टाइलिश लग रही हैं।
चेहरे पर शेड्स और स्लीक बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है और साइड में ब्लैक एंड व्हाइट पर्स कैरी किया है।
एक हाथ में कॉफी कप लिए दूसरे हाथ से वह बेबी स्ट्रॉलर चला रही है। बेटे को लॉस एंजिल्स का दौरा करवाती हुई एक्ट्रेस कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
बता दें, शनीना शायक सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Next Story