मनोरंजन
शनाया कपूर ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें की शेयर, वेस्टर्न लुक में कहर ढाहती आई नजर
Rounak Dey
2 Aug 2022 9:06 AM GMT

x
हालांकि, बाद में फिल्म के बंद होने की भी खबरें आई थीं।
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी और डीवा जाह्नवी कपूर की कजिन शानाया कपूर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। शनाया कपूर ने अभी तक फिल्मों में एंट्री नहीं की हैं, लेकिन फॉलोअर्स के मामले में वे किसी स्टार से कम नहीं हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वेकेशन से लेकर डेली रुटीन तक कई अपडेट्स शेयर करती हैं। उनके फॉलोअर्स भी शनाया के हर पोस्ट पर रिएक्ट करते हैं। इंस्टाग्राम की बात करें तो शनाया को एक मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। वे जितना वेस्टर्न लुक में कहर ढाहती हैं उतना ही गदर ट्रेडिशनल लुक से भी मचाती हैं। शनाया साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं कि देखने वाले की नजर ही ठहर जाए। आपको यकीन न हो तो यहां देखें शनाया की दिलकश तस्वीरें,
हाल ही में शनाया कपूर वेकेशन मनाने दोस्तों संग स्पेन के इबिजा टाउन गई थीं। जहां से उन्होंने अपनी कई सारी सिजलिंग फोटोज शेयर की थीं।
बता दें कि शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। शनाया को फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर लॉन्च करेंगे। करण ने कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था और जानकारी दी थी कि फिल्म का नाम बेधड़क है, जिसे शशांक खेतान डायरेक्टर करने वाले हैं।
बेधड़क में शनाया कपूर के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पिरजादा नजर आएंगे। यह उनकी भी डेब्यू फिल्म है। हालांकि, बाद में फिल्म के बंद होने की भी खबरें आई थीं।
Next Story