मनोरंजन

शनाया कपूर ने शेयर किया Photoshoot का BTS Video, अदाओं से लुटे दिल

Shubhra Nandy
2 Jun 2021 11:33 AM IST
शनाया कपूर ने शेयर किया Photoshoot का BTS Video, अदाओं से लुटे दिल
x
जाह्नवी कपूर की कजिन सिस्टर शनाया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जाह्नवी कपूर की कजिन सिस्टर शनाया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। अपनी कजिन जाह्नवी कपूर की तरह शनाया कपूर भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने अकाउंट को प्राइवेट से पब्लिक किया था जिसके बाद तो उन्होंने गजब की फैन फॉलोइंग पाई है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अभी से ही लाखों फॉलोवर्स हैं। शनाया ने भले ही अभीतक एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा है मगर उनकी कातिल अदा की दीवानगी अभी से बहुत ज्यादा है।

हाल ही में इस स्टर किड ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की थीं। जिसे देखने के बाद हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही थी। अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी की ग्लैमरस तस्वीरों ने फैंस का दिल चुरा लिया था। हर कोई इन तस्वीरों को एक बार देखने के थम कर बस उन्हें देख रहा था। लेकिन अब शनाया ने उस फोटोशूट का BTS Video भी शेयर कर दिया है । वीडियो में उनका कातिलाना अंदाज और उनकी अदा देख फैंस मधहोश हुए जा रहे हैं। इस वीडियो को शनाया कपूर ने बस 10 मिनट पहले ही पोस्ट किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शनाया के इस लेटेस्ट फोटोशूट में बोल्ड अंदाज़ के साथ साथ उनके हैट भी सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor Photos) अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट में व्हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट आउटफिट और एक बड़े से हैट के साथ किलर अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आते ही इसपर धड़ाधड़ लाइक्स और कॉमेंट्स की बौछार शुरू हो गई है। इस वीडियो पर हॉट, गॉर्जियस, स्टनिंग जैसे कॉमेंट्स की लाइन लगी है। साथ लोग फायर और हार्ट इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं।

इससे पहले शनाया ने इसी फोटोशूट से सामने आई तस्वीरों का भी कुछ ऐसा ही हाल था। जहां शनाया के उन तस्वीरों पर फैंस फिदा होते नजर आ रहे थे। इस लुक में शनाया ने एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और सभी को लाखों लोगों ने लाइक किया है। वहीं आम यूजर्स के साथ साथ शनाया की गर्ल गैंग उनकी मां और बाकी दोस्तों ने इस पोस्ट पर उनकी तारीफ की है।
शनाया कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बॉलिवुड में डेब्यू करेंगी। शनाया की बॉलिवुड में एंट्री को लेकर जितना खुद शनया एक्साइटेड हैं उतना ही उनके फैंस भी। इसके अलावा उन्होंने कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।


Next Story