मनोरंजन

मीना कुमारी के गाने पर शनाया कपूर ने किया कत्थक डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

Subhi
4 July 2021 2:40 AM GMT
मीना कुमारी के गाने पर शनाया कपूर ने किया कत्थक डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
x
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। स्टारकिड होने की वजह से शनाया अभी से काफी मशहूर हैं।

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। स्टारकिड होने की वजह से शनाया अभी से काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका देसी अवतार देखने को मिल रहा है।

शनाया को वेस्टर्न डांस करते हुए तो कई बार देखा होगा लेकिन अब उन्होंने अपना एक अलग टैलेंट भी दिखाया है। वीडियो में वह मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीजा' के गाने 'ठाढ़े रहियो' पर कत्थक डांस कर रही हैं। उन्होंने पीले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है और अपनी डांस टीचर के साथ बखूबी कदम से कदम मिला रही हैं।

वीडियो को पोस्ट करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा- 'गजब का धैर्य रखने वाली और कमाल की टीचर के साथ प्रैक्टिस सेशन।' इस पोस्ट पर उनकी दोस्त नव्या नंदा ने लिखा- 'ओ..ओ.. ओ।' वहीं शनाया के फैंस वीडियो देखते ही लट्टू हो गए। एक ने लिखा- 'मुझे तुम पर गर्व है।' एक अन्य ने कहा- 'लाजवाब', तो एक फैन ने लिखा- 'वाह'
शनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की कई तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर शनाया के घर की है, जहां गर्ल गैंग ने साथ में समय बिताया। इस दौरान शनाया और अनन्या ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ जींस पहनी हुई थी। वही नव्या नंदा ने ब्लैक अटायर कैरी किया। तस्वीरों में तीनों पूरे मस्ती के मूड में नजर आईं। शनाया ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'my kinda crazy'


Next Story