मनोरंजन

'शमशेरा' की पहले दिन की 'पृथ्वीराज' से भी कम रही कमाई, रणबीर ने लोगों को किया निराश

Neha Dani
23 July 2022 10:50 AM GMT
शमशेरा की पहले दिन की पृथ्वीराज से भी कम रही कमाई, रणबीर ने लोगों को किया निराश
x
फिल्म में वाणी कपूर को रणबीर कपूर के अपोजिट दिखाया गया है। वहीं, संजय दत्त ने विलेन का रोल किया है।

Shamshera Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'शमेशरा' (Shamshera) बीते शुक्रवार यानी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से लोगों को जितनी उम्मीद थी, फिलहाल वह उन पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 'शमेशरा' ने पहले दिन सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। Also Read - रणबीर कपूर ने बच्चे के जन्म से पहले ही कसी कमर, पैपराजियों से निपटने के लिए अपनाया ये पैंतरा

फिल्म 'शमेशरा' ने लोगों को किया निराश
रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'शमेशरा' ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से बॉलीवुड फिल्मों की खराब हालत बनी हुई है, अगर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को छोड़ दिया जाए तो कोरोना महामारी के बाद रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया है। रणबीर कपूर ने भी दर्शकों को निराश किया है। वह साल 2018 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'संजू' में पिछली बार नजर आए थे। इसलिए लोगों को रणबीर कपूर से काफी उम्मीदें थीं। वहीं, फिल्म 'शमेशरा' में वह अलग अंदाज में नजर आने वाले थे इसलिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित थे। Also Read - Shamshera Box Office Early Estimates: कार्तिक आर्यन का रिकॉर्ड चकनाचूर नहीं कर पाएंगे रणबीर कपूर, पहले दिन 'शमशेरा' की धीमी शुरुआत



फिल्म 'शमेशरा' को मिली हैं इतनी स्क्रीन
फिल्म 'शमशेरा' की स्क्रीन को लेकर बात करें तो भारत में 4350 मिलाकर वर्ल्डवाइड 5550 स्क्रीन मिली हैं। इतनी स्क्रीन मिलने के बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस तरह से यशराज फिल्म्स की एक और फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई है। बताते चलें कि यशराज बैनर की पिछली फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आए थे। Also Read - Shamshera: रणबीर कपूर और वाणी कपूर ने फैंस को दिया तोहफा, थियेटर्स पहुंच मचाया धमाल

रणबीर कपूर फिल्म 'शमेशरा' में बने डकैत
करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'शमेशरा' में रणबीर कपूर ने डकैत का किरदार निभाया है। उनका फिल्म में डबल रोल है। फिल्म में वाणी कपूर को रणबीर कपूर के अपोजिट दिखाया गया है। वहीं, संजय दत्त ने विलेन का रोल किया है।


Next Story