मनोरंजन
तिरुपति में गौसेवा करती दिखीं शमिता शेट्टी, बहन शिल्पा ने की तारीफ
jantaserishta.com
24 April 2026 3:32 PM IST

x
मुंबई: भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी इन दिनों तिरुपति के पवित्र तीर्थस्थल की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल, इस्टाग्राम अकाउंट पर पवित्र तिरुपति मंदिर से अपनी आध्यात्मिक यात्रा की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
एक्ट्रेस ने तिरुपति में अपने शांत अनुभव की झलक को फैंस के साथ फाटो के माध्यम से शेयर करते हुए, पोस्ट कैप्शन में लिखा, “धन्य महसूस कर रही हूं।” इन तस्वीरों में शमिता की आध्यात्मिकता और शांति झलक दिख रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर अनकी बहन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी कमेंट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “तुम सच में धन्य हो।”
तस्वीरों में, शमिता को खूबसूरत सूट में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में, वह मंदिर परिसर के अंदर एक काफी खूबसूरती और बारीकी से तराशे हुए सुनहरे खंभे के पास खड़ी नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने नीले रंग का प्रिंटेड कुर्ता पहना है, जिसके साथ उन्होंने गहरे गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़ा है।
एक और दिल को छू लेने वाले फाटो में शमिता को एक गाय को चारा खिलाते हुए देखा जा सकता है। एक और तस्वीर में, वह शाम के चमकते आसमान के सामने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
अन्य तस्वीरों में उन्हें पारंपरिक दक्षिण भारतीय नाश्ते - मेदू वड़ा और डोसा का आनंद लेते हुए, और उसके बाद इस पवित्र शहर की सड़कों पर प्रकृति के बीच टहलते हुए देखा जा सकता है। शमिता और शिल्पा, दोनों ही पिछले कुछ महीनों से आध्यात्मिक यात्राओं पर हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले ही, शिल्पा शेट्टी ने एक शक्ति पीठ के दर्शन किए थे, और अभी वह वाराणसी में हैं, जहां उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा जारी रखे हुए हैं।
एक्ट्रेस को शहर में साड़ियों की खरीदारी करते हुए देखा गया, जिसे उन्होंने ‘साड़ी बिंजिंग’ (साड़ियों की जमकर खरीदारी) का नाम दिया। शिल्पा को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित पवित्र महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करते हुए भी देखा गया था। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद, वहां से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





