मनोरंजन

शमिता शेट्टी ने ऐसे मनाई बर्थडे, फैंस कर रहे है जमकर कमेंट

Rani Sahu
2 Feb 2022 12:07 PM GMT
शमिता शेट्टी ने ऐसे मनाई बर्थडे, फैंस कर रहे है जमकर कमेंट
x
अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बुधवार को अपना बर्थडे धूमधाम से मनाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बुधवार को अपना बर्थडे धूमधाम से मनाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। उन्होंने अपना बर्थडे मां सुनंदा शेट्टी और बहन शिल्पा शेट्टी एवं उनके पति राज कुंद्रा के साथ मनाया। बहन के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी पैपराजी को मुस्कुराकर पोज देते हुए दिखी। अपने बर्थडे के मौके पर शमिता शेट्टी रेड बॉडी कॉन ड्रेस और गोल्डन कलर की हील्स में दिखीं। उन्होंने हाथ में एक पर्स भी पकड़ रखा था। केक काटते हुए शमिता शेट्टी बेहद खुश नजर आ रही थी। उनकी वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनको बर्थडे विश कर रहे हैं। शमिता शेट्टी के केट काटने वाले वीडियो पर उनके एक प्रशंसक ने उन्हें दिलों की रानी बताया।

शिल्पा शेट्टी ऑरेंज कलर के आउटफिट में दिखीं। उनके बाल खुले हुए थे और वह बेहद खुशमिजाज होकर पैपराजी को पोज दे रही थीं। उन्होंने एक पर्स भी कैरी किया हुआ था। शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी दोनों का ही वीडियो पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में शमिता एक बड़ा चॉकलेट केक काटती हुई दिख रही हैं। वह केक से एक टुकड़ा नहीं निकाल पा रही थी और मदद के लिए पुकारती दिख रही थी। साथ ही कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज भी दे रही थीं। इससे पहले शमिता ने मंगलवार रात प्रेमी राकेश बापट के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। राकेश ने सोशल मीडिया पर शमिता के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे लव। गौरतलब है कि शमिता और राकेश बिग बॉस ओटीटी पर एक दूसरे से मिले और प्यार हो गया।


Next Story