मनोरंजन

सोशल मीडिया में अनिल कपूर और सोनम कपूर को कहा बेशर्म, अभिनेता ने दिया प्यारा जवाब

Shiddhant Shriwas
13 Sep 2021 12:01 PM GMT
सोशल मीडिया में अनिल कपूर और सोनम कपूर को कहा बेशर्म, अभिनेता ने दिया प्यारा जवाब
x
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) अक्सर अपने चैट शो पिंच (Pinch) को लेकर चर्चा में रहते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) अक्सर अपने चैट शो पिंच (Pinch) को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिंच के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) नजर आएंगे। इस बीच शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अनिल का रिएक्शन
शो के प्रोमो में नजर आ रहा है कि अरबाज खान, अनिल कपूर को कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन बता रहे हैं, जहां पहले अरबाज एक कमेंट पढ़ते हैं कि एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- कुछ भी ट्वीट करने से पहले सोचे, आप अपने पर्सनल मैसेजिंग सिस्टम पर नहीं हैं। इस पर अनिल कपूर कहते हैं, 'एक ही तो जिंदगी है, अब अगर इन सब चीजों को सीरियसली लूंगा तो कैसे जीयूंगा।'
'बेशर्म हैं अनिल- सोनम'
वहीं अरबाज ने एक और कमेंट पढ़ा, जहां एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था, 'मुझे लगता है कि पिता और बेटी (सोनम कपूर) दोनों ही बेशर्म हैं, जो पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।' इस कमेंट को सुनकर अनिल कपूर ने बड़े ही शांत तरीके से जवाब देते हुए कहा, 'अगर उन्होंने ऐसा कमेंट किया है तो वो शायद बुरे मूड में थे, या दुखी थे।'
बेटी को मिस करते हैं अनिल
बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता की बड़ी बेटी सोनम कपूर हैं, जिनकी बॉलीवुड पारी कुछ खास नहीं चल रही है। वहीं अनिल के बाकी दो बच्चे, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने सोनम के लंदन शिफ्ट होने पर कहा था- किसी भी अन्य पेरेंट की तरह हम भी अपनी बेटी को बहुत मिस करते हैं। हमें भी उसकी हमेशा चिंता रहते हैं, लेकिन टेक्नीलॉजी के दम पर हम बात करते रहते हैं।'
Next Story