मनोरंजन

व्हाइट प्रिंटेड मोनोकनी पहने नजर आई Shama Sikander, यूजर ने कहा- 'लगता है गर्मी आ गई'

Neha Dani
8 Jan 2022 11:35 AM GMT
व्हाइट प्रिंटेड मोनोकनी पहने नजर आई Shama Sikander,  यूजर ने कहा- लगता है गर्मी आ गई
x
एक ने तो कमेंट में लिखा, 'सुंदरता की प्रतिमूर्ति...।'

टीवी एक्ट्रसे शमा सिकंदर इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी को लेकर छाई रहती हैं। शमा की हॉटनेस देख फैंस भी हैरान नजर आ रहे हैं। शमा ने अपने करियर में कई म्यूजिक एल्बम और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। शमा एक्टिंग के साथ ​सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अब शमा की एक बेहद बोल्ड तस्वीर उनके फैंस को क्रेजी बना रही है। यहां देखें तस्वीर...

शमा सिकंदर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद ही हॉट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शमा बेहद बोल्ड अंदाज में पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट प्रिंटेड मोनोकनी पहना हुआ है। इसके साथ ही वह हाई हील्स पहने जमीन पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखकर जिस अंदाज में पोज दे रही हैं वो किसी को भी दीवाना बना सकता है। हमेशा की तरह ही उनकी ये बोल्ड तस्वीर इंटरनेट पर तहलका माचाने के लिए काफी है। शमा की ये फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस पर लगातार कमेंट कर फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।


इस तस्वीर पर फैंस हार्ट, फायर, हॉट जैसे कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ' वो मुझे मार रहे हैं।' वहीं एक यूजर लिखता है, 'लगता है गर्मी आ गई।' वहीं कई शमा की आंखों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक ने तो कमेंट में लिखा, 'सुंदरता की प्रतिमूर्ति...।'

Next Story