मनोरंजन

शमा सिकंदर ने दिखाया रोमांटिक अंदाज, स्लीवलेस ब्लाउज पहन कराया ऐसा फोटोशूट

Rounak Dey
15 Feb 2023 10:32 AM IST
शमा सिकंदर ने दिखाया रोमांटिक अंदाज, स्लीवलेस ब्लाउज पहन कराया ऐसा फोटोशूट
x
बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाते हुए एक्ट्रेस अपनी खूब फोटोज शेयर कर रही हैं.
शमा सिकंदर (Shama Sikander) अपने फोटोशूट और सिजलिंग लुक्स की वजह से अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. अब फिर से एक्ट्रेस ने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाते हुए नया वीडियो पोस्ट किया है. इस बार उन्होंने पति के साथ रोमांटिक होते हुए अपना वीडियो बनाया है. इस रोमांटिक वीडियो को एक्ट्रेस वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर पोस्ट किया है. यहां बर्फीली वादियों में दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
Shama Sikander ने उठाया बर्फीली वादियों का लुत्फ



दरअसल, शमा इस समय पति के साथ कश्मीर की वादियों में वक्त बिता रही हैं. लगातार एक्ट्रेस यहां से अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं. अब लेटेस्ट वीडियो में शमा स्काई ब्लू कलर की शिफॉन की साड़ी स्लीवलेस बैकलेस ब्लाइज पहने हुए नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है और बालों को ओपन रखा है. शमा और उनके जेम्स यहां खूब मस्ती कर रहे हैं.
शमा सिकंदर हुईं गुलमर्ग में रोमांटिक



कश्मीर के गुलमर्ग में शमा पर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाते हुए एक्ट्रेस अपनी खूब फोटोज शेयर कर रही हैं.
Next Story