मनोरंजन

शमा सिकंदर ने शेयर की लेटेस्ट एथनिक लुक की तस्वीरें, रेड शरारा सूट में यूं दिए पोज

Rani Sahu
31 May 2022 9:35 AM GMT
शमा सिकंदर ने शेयर की लेटेस्ट एथनिक लुक की तस्वीरें, रेड शरारा सूट में यूं दिए पोज
x
शमा सिकंदर ने शेयर की लेटेस्ट एथनिक लुक की तस्वीरें

नई दिल्ली : टेलिविजन एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने बॉलीवुड मे अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं। इन दिनों भले ही शमा सिकंदर किसी शो में नजर नहीं आ रही लेकिन अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर हमेशा से चर्चा में रहती हैं। शमा सिकंदर हमेशा से अपने हॉट लुक से फैंस को मदहोश कर देती हैं। शमा सिकंदर की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक बार फिर से शमा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उन्हें एथनिक लुक में देखा जा रहा है। शमा एथनिक लुक में भी कमाल की लगती हैं।

हाल ही में शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट एथनिक लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने रेड कलर का शरारा पहना है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हैवी इयररिंग्स भी पहने हैं। लुक की बात करें तो, शमा ने हैवी मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। अब उनका लेटेस्ट तस्वीरों में खूबसूरत अवतार देखने को मिल रहा हैं।
शमा ने इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत पोज दिए हैं। जिसे देख फैंस की नजर नहीं हट रही। फैंस को यह लुक खूब पसंद आ रही हैं। कुछ ही घंटों में 4,567 लाइक्स आ चुकी हैं। वहीं फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं लुकिंग ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, प्रीति,अमेजिंग। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।


Next Story