मनोरंजन

40 की उम्र में बेहद फिट हैं शमा सिकंदर, टू-पीस पहन दिए ऐसे पोज

Rani Sahu
12 Feb 2022 2:28 PM IST
40 की उम्र में बेहद फिट हैं शमा सिकंदर, टू-पीस पहन दिए ऐसे पोज
x
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अपनी एक्टिव का जौहर दिखाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) पिछले कुछ समय से अपनी फोटोज के कारण चर्चा में हैं

नई दिल्ली: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अपनी एक्टिव का जौहर दिखाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) पिछले कुछ समय से अपनी फोटोज के कारण चर्चा में हैं. शमा का ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिश लुक अक्सर उनके चाहने वालों को प्रभावित करता रहता है. लेकिन इस बार शमा अपने बोल्ड अवतार से लोगों के होश उड़ा रही हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है.

बेहद हॉट दिख रही हैं शमा
शमा पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. वह लगभग हर दिन अपने चाहने वालों के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
अब शनिवार को इंटरनेट का पारा बढ़ाते हुए शमा ने अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उन्हें ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने समुद्र किनारे बैठे देखा जा रहा है. इस लुक में शमा काफी हॉट दिख रही हैं.
शमा को देख हैरान हैं फैंस
शमा ने यहां बिकिनी के साथ ऑफ व्हाइट शेड का एक क्रॉप टॉप कैरी किया हुआ है. उन्होंने यहां मैचिंग के सनग्लासिस लगाए हैं और बालों को खुला छोड़ रखा है. शमा यहां नो-मेकअप लुक में दिख रही है. उनके इस अवतार से अब नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. फैंस उनके इस हॉट लुक की जहां एक ओर तारीफें करते नहीं थक रहे हैं, वहीं लोग उन्हें देख हैरान भी हैं.
40 की उम्र में फिट हैं शमा
शमा का इतना बोल्ड अंदाज देख लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह 40 साल की हैं. एक्ट्रेस ने इस उम्र में भी खुद को काफी फिट रखा हुआ है. शमा का इंस्टा पेज देखा जाए तो, वह हर पोस्ट में उनकी ऐसी ही बोल्डनेस देखने को मिलती है.
Next Story