मनोरंजन
Shama Sikander ने शादी से ठीक पहले की जमकर पार्टी, दोस्तों संग मचाया हुड़दंग
Rounak Dey
11 March 2022 10:55 AM IST

x
आप लोगों ने मेरा दिन बना दिया।"
Shama Sikander Bachelor Party Photos Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शमा सिकंदर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस 14 मार्च को जेम्स मिलिरॉन के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले शमा सिकंदर ने दोस्तों के साथ जमकर बैचलर पार्टी की, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शमा सिकंदर न केवल दोस्तों के साथ एंजॉय करती दिखाई दीं, बल्कि उनका बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला। इन तस्वीरों को लेकर शमा सिकंदर काफी चर्चा में आ गई हैं तो चलिए नजर डालत हैं उनकी वायरल फोटोज पर।
Shama Sikander ने दोस्तों संग मचाया हुड़दंग
शमा सिकंदर ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी पर जमकर हुड़दंगबाजी की। फोटोज में एक्ट्रेस खूब मस्ती करती हुई भी नजर आईं।
व्हाइट आउटफिट में दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज
शमा सिकंदर अपनी फोटोज में व्हाइट नाइट आउटफिट में नजर आईं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिला।
पार्टी के लिए Shama Sikander ने दोस्तों को कहा शुक्रिया
शमा सिकंदर ने इस बैचलर पार्टी के लिए अपने दोस्तों का भी आभार जताया। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "आखिरकार दुल्हन वाली भावना आ ही गई। क्या शानदार बैचलर पार्टी थी। मेरी प्यारी ब्राइड्समेड को इस चीज के लिए धन्यवाद, आप लोगों ने मेरा दिन बना दिया।"
Next Story





