मनोरंजन

सेक्स वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए शालीन भनोट, मुंबई में बांटा राशन!

Triveni
23 Jun 2021 9:55 AM GMT
सेक्स वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए शालीन भनोट, मुंबई में बांटा राशन!
x
पिछले एक साल से पूरा देश कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) जैसे गंभीर हालातों से गुजर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पिछले एक साल से पूरा देश कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) जैसे गंभीर हालातों से गुजर रहा है। इस जानलेवा बीमारी ने अब तक लाखों लोगों की जान ले ली है, तो कई लोग इसकी वजह से बेरोजगार भी हो गए हैं। हालांकि ऐसे मुश्किल समय में जरुरतमंद लोगों की हर संभव मदद के लिए हर रोज कोई ना कोई सेलेब्स सामने आ रहे है । इसी बीच टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने भी जरुरतमंदों की मदद करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई हैं।

हाल ही में शालीन भनोट ने मुंबई के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया यानी कमाठीपुरा एरिया में जाकर वहां के सेक्स वर्कर्स की मदद की है। आपको बता दें, कमाठीपुरा में 1300 से अधिक यौनकर्मी रहते हैं, जो इस महामारी में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसी को देखते हुए शालीन ने खुद यहां जाकर लोगों की मदद करने की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होनें इस रेड लाइट एरिया के 100 से अधिक सेक्स वर्कर्स के परिवारों को राशन, सैनिटाइजर, साबुन और मास्क जैसी जरुरी चीजें दान कर उनकी मदद की है।
इस बात की जानकारी शालीन ने खुद दी। उन्होनें इस दौरान की कुछ विडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कि है साथ ही उन्होनें कैप्शन में लिखा है कि, 'यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा झटका था कि वहां की महिलाओं के पास अपने परिवारों का पेट पालने के लिए खाना नहीं था। अपनी इस मज़बूरी की वजह से यह औरते अपने आप को 50 रुपए में बेचने के लिए तैयार रहती हैं।इनमें से कइयों के पास मास्क से लेकर कई आवश्यक चीजें भी नहीं हैं। मुझे पता है कि कई लोग जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आ रहे हैं। पूरे भारत में जरुरतमंदों के लिए फंड जुटाए गए हैं, अब उन लोगों को इन सेक्स वर्कर्स के मदद के लिए आगे आना चाहिए।'

शालीन के इस नेक काम के लिए उनके फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे है। बता दे कि शालीन ने टीवी शो सात फेरे से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होनें कुलवधू, काजल शो, गृहस्थी जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। साल 2009 में शालीन ने रियलिटी शो नच बलिए 4 में भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी साथी दलजीत कौर के साथ नाच बलिए की ट्रॉफी जीती थी। बता दे कि दलजीत कौर और शालीन भनोट ने 2009 में लव मैरिज की थी। इस शादी से दोनों को एक बेटा भी है। दलजीत कौर ने इसके बाद शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। फिर दोनों साल 2015 में अलग हो गए थे।


Next Story