मनोरंजन

शक्ति कपूर का बेटा ड्रग्स केस में हो चुके हैं गिरफ्तार,नहीं बना सके करियर सिद्धांत कपूर

Bhumika Sahu
6 July 2022 3:03 AM GMT
शक्ति कपूर का बेटा ड्रग्स केस में हो चुके हैं गिरफ्तार,नहीं बना सके करियर सिद्धांत कपूर
x
पर्दे पर दिखने से पहले वह मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ दो साल तक काम कर चुके हैं


जनता से रिश्ता वेबडेस्क बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धांत बॉलीवुड के फेमस एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत का जन्म 6 जुलाई 1984 को मुंबई में हुआ था। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि बतौर लीड एक्टर वह अब तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना सके हैं।
ट्रेनिंग के बाद रखा फिल्मों में कदम
बचपन से फिल्मी माहौल में पले-बढ़े सिद्धांत ने बड़े होकर एक्टिंग को ही अपना प्रोफेशन बनाने की ठानी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा कोर्स भी किया है। उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने डिस्क जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
पर्दे के पीछे कर चुके हैं काम
पर्दे पर दिखने से पहले वह मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ दो साल तक काम कर चुके हैं। सिद्धांत फिल्म भूल भुलैया, भागम भाग, चुप चुप के, ढोल सहित कई फिल्मों में बतौर सहायक डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम कर चुके हैं। पर्दे के पीछे की बारीकियां समझने के बाद वह उन्होंने पिता और बहन की तरह फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया।
इस फिल्म से किया डेब्यू
सिद्धांत अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सत्ते पे सत्ता से करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन न सकी, जिसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म शूट आउट एट वाडाला से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और कंगना रणौत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म मेंं उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं था। इसके बाद भी वह कई फिल्मों सहायक भूमिकाओं में नजर आए।
करियर को नहीं मिल सकी रफ्तार
शक्ति कपूर जैसी शख्सियत का बेटा होने के बावजूद सिद्धांत का एक्टिंग करियर कभी रफ्तार नहीं पकड़ सका। अपने 9 साल के करियर में उन्होंने अब तक केवल 10 फिल्में ही की हैं। इनमें भी उन्होंने किसी में भी लीड रोल नहीं निभाया है। सहायक किरदार से शुरुआत करने वाले सिद्धांत अब सपोर्टिंग एक्टर ही बनकर रह गए हैं। बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म चेहरे में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उनका छोटा सा रोल था।
ड्रग्स केस में हो चुके हैं गिरफ्तार
एक्टर विवादों में भी घिर चुके हैं हाल ही में उन्हें ड्र्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। जांच में उनके ड्रग्स लेने की पुष्टि भी हुई थी। हालांकि एक दिन बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई थी। पुलिस के मुताबिक रेव पार्टी के दौरान सिद्धांत ने ड्रग्स का सेवन किया था। बता दें कि सिद्धांत से पहले उनकी बहन श्रद्धा कपूर का भी ड्रग्स केस में नाम आ चुका है। इस बारे में एनसीबी उनसे पूछताछ भी कर चुकी है।
Next Story