मनोरंजन

शकीरा का ग्लैमरस अंदाज वायरल अनामिका खन्ना के रेड आउटफिट में दिखीं सिंगर

nidhi
21 Sept 2026 2:09 PM IST
शकीरा का ग्लैमरस अंदाज वायरल अनामिका खन्ना के रेड आउटफिट में दिखीं सिंगर
x
रेड ड्रेस से गोल्ड आउटफिट तक छाईं
पॉप स्टार Shakira अपने शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ फैशन स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। मैड्रिड कॉन्सर्ट के दौरान शकीरा ने भारतीय डिजाइनर Anamika Khanna के चर्चित हॉट रेड लुक को दोबारा पहना, जिसने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच लिया। कॉन्सर्ट में शकीरा का यह रेड आउटफिट उनके स्टेज परफॉर्मेंस के साथ पूरी तरह मेल खाता नजर आया। उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
गोल्ड ब्रेस्टप्लेट से पहले दिखा रेड अवतार
रिपोर्ट्स के अनुसार, शकीरा ने मैड्रिड शो में गौरव गुप्ता के डिजाइन किए गए गोल्ड ब्रेस्टप्लेट पहनने से पहले अनामिका खन्ना के डिजाइन किए हुए रेड आउटफिट को पहना।गोल्डन डिटेलिंग और बोल्ड स्टाइल के लिए मशहूर गौरव गुप्ता का लुक भी उनके कॉन्सर्ट फैशन का खास हिस्सा बना।
भारतीय डिजाइनरों पर भरोसा
शकीरा का भारतीय डिजाइनरों के प्रति लगाव पहले भी देखने को मिला है। वह कई मौकों पर भारतीय फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट पहन चुकी हैं।
अनामिका खन्ना और गौरव गुप्ता जैसे डिजाइनर्स के काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। शकीरा जैसे ग्लोबल स्टार का उनके डिजाइन पहनना भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
फैंस ने की लुक की तारीफ
शकीरा के इस लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस ने उनके स्टाइल, कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेजेंस की तारीफ की।
उनका कॉन्सर्ट फैशन एक बार फिर साबित करता है कि शकीरा सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने अलग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।
Next Story