मनोरंजन

Shakira: 19 साल बाद भारत लौट रहीं शकीरा, मुंबई और दिल्ली में करेंगी लाइव कॉन्सर्ट

jantaserishta.com
20 Feb 2026 3:10 PM IST
Shakira: 19 साल बाद भारत लौट रहीं शकीरा, मुंबई और दिल्ली में करेंगी लाइव कॉन्सर्ट
x
मुंबई: करीब दो दशकों के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करेंगी। खास बात यह है कि इस बार शकीरा दो बड़े भारतीय शहरों मुंबई और दिल्ली में अपने धमाकेदार कॉन्सर्ट करेंगी। 19 साल बाद भारत में उनकी वापसी को लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करेंगी। यह पहली बार है कि शकीरा का भारत दौरा दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही शहरों में उनके भारी संख्या में फैंस हैं। माना जा रहा है कि ये कॉन्सर्ट्स पूरी तरह हाउसफुल रहेंगे। शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा।
अगर शकीरा के भारत कनेक्शन की बात करें, तो उन्होंने आखिरी बार साल 2007 में मुंबई में परफॉर्म किया था। उस समय वह अपनी 'ओरल फिक्सेशन टूर' के तहत भारत आई थीं। अब लगभग 19 साल बाद फैंस को उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलेगी।
भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा खुद भी काफी भावुक और उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में परफॉर्म करना हमेशा उनके लिए खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा जुड़ना एक यादगार अनुभव होगा। इस 'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट' के जरिए वह बच्चों के पोषण और बेहतर भविष्य का संदेश देना चाहती हैं।
शकीरा का करियर तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने 1990 के शुरुआती दौर में अपने म्यूजिक सफर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप सिंगर्स में शामिल हो गईं। 'हिप्स डोंट लाइ', 'व्हेनएवर, वेयरएवर', 'वाका वाका', 'शी वुल्फ' और 'ला टोर्टुरा' जैसे गानों ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई। आज भी उनके गाने लगभग सभी देशों में पसंद किए जाते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story