मनोरंजन
शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने कर दी काम की शुरुआत, कहानी की मिली हिंट
Rounak Dey
22 Feb 2022 4:10 PM IST

x
सोर्स ने यह भी बताया कि आर्यन इन सब्जेक्ट्स पर बिलाल सिद्दीकी के साथ काम कर रहे हैं। वही उनके को-राइटर हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना ऐक्टिंग डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। अब रिपोर्ट्स हैं कि उनके बेटे आर्यन राइटर के तौर पर करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। खबर है कि आर्यन एक वेब सीरीज और फिल्म लिखने का प्लान बना रहे हैं। उनके करीबी सोर्स ने वेब सीरीज का सब्जेक्ट भी बताया है। शाहरुख खान पहले ही की बार बता चुके हैं उनके बेटे आर्यन का इंट्रेस्ट ऐक्टिंग में नहीं है। वहीं सुहाना खान ऐक्ट्रेस बनना चाहती हैं। जोया अख्तर के साथ उनकी वेब सीरीज के चर्चे कई दिनों से हैं। वहीं शाहरुख के कमबैक का भी उनके फैन्स लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।
आर्यन कर रहे हैं कई आइडियाज पर काम
शाहरुख खान के बच्चों को स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड रहते हैं। सुहाना के डेब्यू की खबरें कई दिनों से सुर्खियों में हैं वहीं अब आर्यन से जुड़ी खबर भी आ रही है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन कई आइडियाज पर काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ पर फिल्म और वेब-सीरीज भ बन सकती है।
वेब सीरीज की कहानी की मिली हिंट
रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने बताया, सारे आइडियाज में से दो का काम आगे बढ़ चुका है। इनमें से एक ऐमेजॉन प्राइम के लिए वेब सीरीज है। एक फिल्म है जिसका प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट देखेगा। वेब सीरीज एक जबरदस्त फैन की कहानी है। इसमें थ्रिल भी होगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस साल में वेब सीरीज को इस साल ही हरी झंडी मिल सकती है। सोर्स ने यह भी बताया कि आर्यन इन सब्जेक्ट्स पर बिलाल सिद्दीकी के साथ काम कर रहे हैं। वही उनके को-राइटर हैं।
Next Story





