मनोरंजन

काफी सुर्खियाँ बटोर रही है Jawan के इस गाने में पहनी शाहरुख़ की शर्ट, कीमत जानकार उड़ जायेंगे आपके होश

Harrison
18 Aug 2023 6:51 AM GMT
काफी सुर्खियाँ बटोर रही है Jawan के इस गाने में पहनी शाहरुख़ की शर्ट, कीमत जानकार उड़ जायेंगे आपके होश
x
मुंबई | 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद हर कोई शाहरुख खान की 'जवां' की तैयारी कर रहा है। फिल्म के गाने और प्रीव्यू ट्रेलर ने फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ा दिया है। हाल ही में जवान का रोमांटिक गाना 'चलेया' रिलीज हुआ है, जो इस वक्त फैन्स की जुबान पर चढ़ा हुआ है। लेकिन इस गाने से ज्यादा चर्चा का विषय शाहरुख की शर्ट बनी हुई है, जो उन्होंने इस गाने में पहनी है। किंग खान की इस शर्ट की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे।
हाल ही में अरिजीत सिंह की करिश्माई आवाज में 'जवान' का दूसरा गाना 'चलेया' रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही ये गाना हर तरफ छा रहा है। इस गाने के बोल के साथ-साथ शाहरुख खान द्वारा पहनी गई एक से ज्यादा हाफ शर्ट की भी खूब चर्चा हो रही है। इनमें से एक ब्लैक प्रिंटेड शर्ट की कीमत बहुत ज्यादा है। दरअसल, 'चलेया' गाने में शाहरुख खान ने जो शर्ट पहनी है, वह अमीरी कंपनी की है।
गूगल पर अमीरी ब्रांड की इस पेगासस-प्रिंट बॉलिंग शर्ट की कीमत पता करने पर आप पाएंगे कि इस शर्ट की कीमत करीब 1407 अमेरिकी डॉलर है। भारतीय करेंसी के मुताबिक इस शर्ट की कीमत 1 लाख 16 हजार 864 रुपये है। इससे साफ है कि किंग खान की इस शर्ट की चर्चा हर जगह क्यों हो रही है। वहीं, शाहरुख की इस शर्ट की कीमत जानकर फैंस जरूर हैरान हैं।
शाहरुख खान ने इस साल की धमाकेदार शुरुआत फिल्म 'पठान' के जरिए की है। इसके बाद अब 'जवान' के जरिए वह एक और नया इतिहास लिखने की तैयारी में हैं। किंग खान की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
Next Story