शाहरुख की फिल्म पठान, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ली इतनी फीस, जानकर चौंक जाएंगे

फाइल फोटो
एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर ऐसा बज बन गया है कि इसे रिलीज से पहले ही सुपरहिट बताया जा रहा है. अभी तक तो मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा भी नहीं की गई है, लेकिन जो खबरें लगातार सामने आ रही हैं, वो सभी का उत्साह बढ़ा रही हैं.
पठान में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है. इससे पहले दोनों ने साथ में ओम शांति ओम और चेन्नई एक्सप्रेस में काम दिया था. अब मेकर्स उनकी सफल जोड़ी को पठान में भुनाने की कोशिश कर रहे हैं.
अब ऐसी खबर आ रही हैं कि पठान के लिए दीपिका पादुकोण ने बहुत बड़ी फीस चार्ज की है. वे इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये ले रही हैं. दीपिका बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल स्टार हैं, ऐसे में उनका बड़ी अमाउंट चार्ज करना हैरान नहीं करता है.
मेकर्स के मतुाबिक पठान फिल्म में दीपिक का रोल काफी खूबसूरती से गढ़ा गया है. उनको काफी स्क्रीन स्पेस दी गई है. ऐस में वे इस मेगा बजट फिल्म की एक अहम कड़ी बन गई हैं.
वैसे इससे पहले ऐसी खबर भी सामने आई थी कि पठान में सलमान खान का कैमियो होने वाला है. वे शाहरुख की फिल्म में एक अहम रोल निभाते दिख सकते हैं. ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.
वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वे पठान के अलावा शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने गोवा में फिल्म की शूटिंग की है. फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम रोल निभा रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान भी दो साल बाद जबरदस्त कमबैक को तैयार दिख रहे हैं. वे पठान के अलावा साउथ डायरेक्टर संग भी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिल्म में उनका डबल रोल होने वाला है. वे एक्टर आर माधवन संग भी एक प्रोजेक्ट पर तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में वे पत्रकार बने दिख जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





