मनोरंजन

मतदान केंद्र पर नजर आया शाहरुख का पूरा परिवार

Mohammed Raziq
21 May 2024 12:53 PM IST
मतदान केंद्र पर नजर आया शाहरुख का पूरा परिवार
x
मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान मतदान करने के लिए वोटिंग सेंटर पर पहुंचे। इस दौरान शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए। शाहरुख वायरल हो रही फोटो में कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। शाहरुख इन फोटो में बेटी सुहाना खान संग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सुहाना का देसी लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहरुख की पत्नी गौरी खान का लुक भी खूब वायरल हो रहा है।
उनके स्टाइल पर फैंस फिदा हो गए। शाहरुख ने काली टी-शर्ट और पैंट पहनी थी। सुहाना ने नीला सूट पहन कहर बरपाया। गौरी ने टॉप और नीली जींस में अपना जलवा बिखेरा। शाहरुख के छोटे बेटे अबराम और बड़े बेटे आर्यन खान भी नजर आए। उन्होंने रुककर मतदान केंद्र पर खड़े अधिकारियों को इस भीषण गर्मी में अपना कर्तव्य निभाने के लिए धन्यवाद दिया।

बता दें काफी समय के बाद शाहरुख का पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया है। फैंस सबको साथ देख काफी खुश हो रहे हैं। इससे पहले शाहरुख ने अपने ट्विटर (एक्स) पर फैंस से वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया था।
Next Story