मनोरंजन
जब पार्टी में आए शाहरुख और आमिर खान ने एक साथ दिए पोज, VIDEO
jantaserishta.com
3 Sept 2023 5:00 PM IST

x
मुंबई: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' की बॉक्स-ऑफिस पर भारी सफलता के बाद, निर्माताओं ने सक्सेस सेलिब्रेशन पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान अपनी 'बेगम' गौरी खान के साथ पहुंचे। शाहरुख ने ग्रे जैकेट, ब्लैक कार्गो पैंट और डार्क ब्लू कलर की टी शर्ट पहनी थी। उन्होंने जूते और घड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया। गौरी ने ब्लैक पैंट, व्हाइट और ब्लैक ग्राफिक प्रिंटेड ब्लेजर और ब्लैक टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर हील्स से पूरा किया। शाहरुख गौरी का हाथ पकड़कर पार्टी में आए और कैमरे के सामने पोज दिए। उन्होंने सनी देओल के साथ भी फोटो क्लिक करवाए। सनी ने ब्लैक टी शर्ट और ब्लू ब्लेजर और मैचिंग पैंट पहनी हुई थी।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान भी पहुंचे। ब्लैक टी शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक शूज में वह काफी कूल लग रहे थे। उन्होंने मूंछें और हेयरबैंड लगाया हुआ था। बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने अपने स्वैग से फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने लॉन्ग स्लीव्स वाली ब्लैक शर्ट और फ्लेयर्ड डेनिम पहनी हुई थी।
सलमान को एक्टर कार्तिक आर्यन से हाथ मिलाते देखा गया। कार्तिक ने रस्ट ऑरेंज कलर की शर्ट और ब्लैक डेनिम पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया। पार्टी में शामिल होने वाले अन्य लोगों में अर्पिता और आयुष, भाई-बहन की जोड़ी सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, मनीष मल्होत्रा, करण जोहान, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, वरुण धवन, अनन्या पांडे, शाहिद कपूर, पिता-पुत्र की जोड़ी बोनी और अर्जुन कपूर, फरदीन खान, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, आदित्य रॉय कपूर, शिल्पा शेट्टी, राजकुमार राव और कृति सेनन सहित अन्य शामिल थे।
Tagsगदर 2गदर 2 सक्सेस पार्टीशाहरुख खानसलमान खानआमिर खानGadar 2Gadar 2 Success PartyShahrukh KhanSalman KhanAamir Khan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





