मनोरंजन

आर्यन के महंगे ब्रांड की शिकायत पर शाहरुख ने कहा- 'मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे'

jantaserishta.com
7 May 2023 2:01 PM IST
आर्यन के महंगे ब्रांड की शिकायत पर शाहरुख ने कहा- मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे
x

फाइल फोटो

मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आर्यन खान के महंगे कपड़ों के ब्रांड की शिकायत करने वाले एक फैंस को जवाब दिया। शाहरुख ने ट्विटर पर एक सवाल-जवाब सेंशन में एक यूजर के सवाल का जवाह दिया। यूजर ने लिखा, ये डी'यावोल एक्स के जैकेट थोड़ा सा 1000- 2000 वाले भी बना दो. ये वाला खरीदने में घर चला जाएगा।
इसका जवाब देते हुए, शाहरुख ने लिखा: ये डी'यावोल एक्स वाले लोग मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे हैं। कुछ करता हूं! वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान ने हाल ही में घोषणा की कि एटली द्वारा निर्देशित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
एक एक्शन थ्रिलर 'जवान' में अश्विन रविचंद्रन का म्यूजिक है और दीपिका पादुकोण, विजय, संजय दत्त और अल्लू अर्जुन का कैमियो भी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story