मनोरंजन

शाहरुख लोकप्रिय मेल स्टार की दौड़ में रह गए पीछे, लिस्ट में सलमान-अक्षय का बुरा हाल

suraj
22 May 2023 12:25 PM GMT
शाहरुख लोकप्रिय मेल स्टार की दौड़ में रह गए पीछे, लिस्ट में सलमान-अक्षय का बुरा हाल
x

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने चार साल बाद फिल्म 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। यह मूवी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और विदेशों में भी बेहतरीन कलेक्शन किया। हालांकि, इसके बावजूद भी शाहरुख लोकप्रिय मेल स्टार की दौड़ में इस साउथ सुपरस्टार से पीछे रह गए हैं। शाहरुख, ऑरमैक्स मीडिया के पॉपुलर मेल स्टार अप्रैल 2023 की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, तो चलिए नंबर वन सेलिब्रिटी का नाम जान लेते हैं।

लोकप्रिय मेल फिल्म स्टार की दौड़ में शाहरुख खान, साउथ मेगास्टार थलपति विजय से हार गए हैं। दोनों सितारों के बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं, जो इनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऑरमैक्स की लेटेस्ट लिस्ट के मुताबिक, थलपति विजय के बाद शाहरुख खान दूसरे नंबर पर आए हैं। साथ ही इस लिस्ट में अक्षय कुमार और यश का बुरा हाल है।

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'वरिसु' को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। अब मेगास्टार फिल्म 'लियो' के जरिए सभी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान 'पठान' के बाद एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके अपोजिट साउथ डीवा नयनतारा हैं।

ऑरमैक्स मीडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर टॉप 10 सबसे लोकप्रिय मेल सितारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में थलपति विजय नंबर वन और शाहरुख खान नंबर दो के पायदान पर है। नंबर तीन पर साउथ सुपरस्टार प्रभास हैं, जो अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं

Next Story