मनोरंजन

आज ही जेल से बाहर आएंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अदालत ने बेल ऑर्डर जारी किया

jantaserishta.com
29 Oct 2021 3:33 PM IST
आज ही जेल से बाहर आएंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अदालत ने बेल ऑर्डर जारी किया
x

मुंबई: मुंबई क्रूज जहाज ड्रग्स मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को बेल ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है. वह आज जेल से बाहर भी आ सकते हैं. आर्यन समेत तीन आरोपियों को बीते दिन बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली थी. आर्यन को कई शर्तें भी माननी होंगी, जिसमें एक यह है कि वह देश से बाहर नहीं जा सकते हैं. अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान के लिए दोपहर को पांच पन्नों का बेल ऑर्डर जारी किया. हालांकि, उन्हें एक लाख की जमानत राशि भरनी होगी. कोर्ट की शर्तों के अनुसार, आर्यन को हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर जाना होगा. वह कोर्ट की कार्रवाही को लेकर कोई बयानबाजी भी नहीं कर सकेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story