मनोरंजन

शाहरूख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार, मेडिकल के लिए ले गई NCB की टीम

jantaserishta.com
3 Oct 2021 4:04 PM IST
शाहरूख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार, मेडिकल के लिए ले गई NCB की टीम
x

नई दिल्ली: क्रूज पार्टी के केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. आर्यन खान समेत सभी 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.



शनिवार को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी की. एनसीबी को क्रूज पर ड्रग पार्टी होने का पता चला था, जिसमें बाद अधिकारी भेष बदलकर सादे कपड़ों में पार्टी में शामिल हुए और उसका भंडाफोड़ किया. इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे.
मुंबई से गोवा जाने वाले इस क्रूज का आयोजन FTV India नाम की कंपनी ने करवाया था. FTV India ने Namas'cray नाम की कंपनी से सर्विस ली थी. यह एक इवेंट आर्गेनाईज करने वाली कंपनी है. Namas'cray कंपनी के को-फाउंडर और एडिशनल डायरेक्टर अर्जुन जैन हैं. उन्होंने 8 मार्च 2021 को यह पद संभाला था. अर्जुन के बाद 15 मार्च 2021 को समीर सहगल और गोपालजी आनंद को एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया था. अब इन तीनों को एनसीबी ने अपने शिकंजे में लिया है. इन सभी ने मेहमानों की लिस्ट बनाए, लोगों को टिकट बेचे, सेलेब्स को आमंत्रित किया और इवेंट का आयोजन करने में FTV India की मदद की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story