शाहरुख खान का बेटा आर्यन NCB की हिरासत में, जाएगा जेल? देखें ऑफिस के अंदर का पहला वीडियो

मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई (Mumbai) से गोवा (Goa) जा रहे एक क्रूज (Cruise) पर शनिवार शाम छापा मारकर ड्रग्स पार्टी करते 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 9 पुरुष और 3 लड़कियां शामिल हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का है, जिनसे एनसीबी ने हिरासत में पूछताछ कर रही है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आर्यन खान ने माना कि वह इस पार्टी का हिस्सा था. उसने ये भी माना कि उससे गलती हुई. सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने शौकिया तौर पर ड्रग्स सेवन की बात भी कबूल की है. वहीं सूत्रों ने यह भी बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे की हिरासत को लेकर मशहूर वकील सतीश मानशिन्दे से संपर्क किया है, जिनकी टीम फिलहाल एनसीबी दफ्तर में मौजूद है. हालांकि इस बारे में फिलहाल न तो एनसीबी और न ही शाहरुख खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.
Aryan Sharukh Khan !!! pic.twitter.com/77SjH1Sc9r
— Sameet Thakkar (@thakkar_sameet) October 3, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





