मनोरंजन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मिला शिवसेना का साथ, NCB के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

jantaserishta.com
19 Oct 2021 8:06 AM IST
शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मिला शिवसेना का साथ, NCB के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
x

मुंबई: मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी (Cruise Drug Case) का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है. शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के समर्थन में याचिका दायर की है और आरोपियों के मौलिक अधिकारों का हवाला दिया है.

शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है. आगे इस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है. शिवसेना नेता ने अपनी याचिका में आगे लिखा है कि इस ड्रग्स मामले में नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए. याचिका में इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है.
फिलहाल आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं. उनके वकीलों ने मुंबई के सेशंस कोर्ट में जमानत की याचिका डाली थी, जिसपर सुनवाई हो चुकी है. कोर्ट अपना फैसला 20 अक्टूबर को सुनाने वाला है.
बता दें कि इस मामले में आर्यन खान के अलावा मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आर्यन खान की बात करें तो उनपर आरोप है कि वे ड्रग्स लेने और बड़े कांस्पीरेसी का हिस्सा हैं. एनसीबी के मुताबिक, आर्यन रेव पार्टी में अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट के साथ ड्रग्स लेने वाले थे. अरबाज के पास से 6mg नशीला पदार्थ बरामद हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story