मनोरंजन
दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होगा शाहरुख खान का शो ‘फौजी’, दर्शक देख सकेंगे पूरे एपिसोड
jantaserishta.com
24 Oct 2024 1:08 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का पहला बड़ा टीवी शो 'फौजी', जो 1989 में आया था, अब दूरदर्शन चैनल पर फिर से दिखाया जा रहा है। इसमें शो के सभी 13 एपिसोड दिखाए जाएंगे। शाहरुख खान के पहले टीवी सीरियल फौजी का पुनः प्रसारण गुरुवार से शुरू हो रहा है। एपिसोड हर सोमवार से गुरुवार तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे प्रशंसक इस शो को फिर से देख सकेंगे।
दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद ने कहा 'फौजी एक क्लासिक है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। हम 'फौजी 2' का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फौजी के एपिसोड को फिर से प्रसारित करना इस शो की जड़ों से फिर से जुड़ने और फौजी 2 के सामने आने से पहले इसकी सफलता और लोकप्रियता का जश्न मनाने का एक सही तरीका है।
फौजी का निर्देशन राजकुमार कपूर ने किया था और उन्होंने इस शो के साथ शाहरुख खान को पहला बड़ा ब्रेक दिया था। 'फौजी' एक भारतीय सेना के कमांडो रेजिमेंट की ट्रेनिंग पर आधारित शो है। यह शाहरुख खान का टेलीविजन में डेब्यू था और सुपरस्टार ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई थी। इस शो में राकेश शर्मा ने मेजर विक्रम विक्की राय, अमीना शेरवानी ने किरण कोचर, मंजुला अवतार ने कैप्टन मधु राठौर की भूमिका निभाई थी। शो में पहले राकेश को शो में मुख्य किरदार जबकि, शाहरुख को दूसरे मुख्य किरदार में होना था। शाहरुख खान फौजी के बाद अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित टीवी सीरीज 'सर्कस' में नजर आए थे। इसके बाद शाहरुख खान 'इडियट', 'उम्मीद', 'वागले की दुनिया' और अंग्रेजी भाषा की फिल्म 'इन विच एनी गिव्स इट दोज वन्स' में नजर आए थे।
सुपरस्टार ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने दिव्या भारती और ऋषि कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'किंग खान' ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। शाहरुख खान को भारत सरकार ने पद्म श्री, फ्रांस सरकार ने ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स और लीजन ऑफ ऑनर समेत कई सम्मानों से सम्मानित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





