मनोरंजन

शाहरुख़ खान की 'पठान' जापान में भी होगी रिलीज, इस डेट से मचाएगी धमाल

Kiran
5 July 2023 4:04 PM GMT
शाहरुख़ खान की पठान जापान में भी होगी रिलीज, इस डेट से मचाएगी धमाल
x
athaan Release In Japan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) 23 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'पठान' को लोगों ने खूब पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का और वर्ल्डवाइड 1000 करोड से ज्यादा का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को मई में बांग्लादेश में भी रिलीज की गई थी। अब इस फिल्म को जापान में रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं कि फिल्म 'पठान' जापान में किसी डेट को रिलीज की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि इसे जापान में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
फिल्म 'पठान' 1 सिंतबर को जापान में होगी रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 1 सिंतबर, 2023 को जापान में रिलीज होगी। इसकी पुष्टि जापानी वेबसाइट सिनेमा कैफ ने की है। वेबसाइट के मुताबिक, 'ये निर्णय लिया गया है कि इतिहास की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और साल 2023 की नंबर 1 भारतीय बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान शुक्रवार यानी 1 सितंबर को रिलीज होगी।' बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान ने कैमियो भी किया था। जिसके चलते फैंस को ये फिल्म और भी ज्यादा पसंद आई थी।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में
बताते चलें कि शाहरुख खान करीब 5 साल बाद फिल्म 'पठान' से लीड एक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी की थी और फैंस ने उनकी फिल्म को हिट करवा दिया। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर हिट जरूर रही लेकिन इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म 'जवान' और फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म 'जवान' सितंबर में और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पठान के हिट होने के बाद शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Kiran

Kiran

    Next Story