मनोरंजन

शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन करेगा मदद, 'किंग' की तरह दिखाया बड़ा दिल

Rounak Dey
8 Jan 2023 4:31 AM GMT
शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन करेगा मदद, किंग की तरह दिखाया बड़ा दिल
x
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख आर्थिक मदद करने का फैसला किया।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को इंडस्ट्री में बादशाह और किंग जैसे नामों से जाना जाता है। वह इसलिए क्योंकि उन्होंने इन टाइटल की फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी किंग और बादशाह हैं। उन्होंने जहां कोरोना जैसी गंभीर महामारी के दौरान तमाम लोगों की मदद की थी। अब एक बार फिर उन्होंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। दरअसल, शाहरुख खान ने दिल्ली में एक्सीडेंट में जान गवाने वाली अंजलि सिंह के परिवार की मदद करने का फैसला किया है।
शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन करेगा मदद
दिल्ली में 31 दिसंबर की रात अंजलि सिंह की एक एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अंजलि सिंह अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली लड़की थीं। अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान अपने मीर फाउंडेशन से अंजलि सिंह के परिवार की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। दिल्ली की दिवंगत अंजलि सिंह के परिवार में उसकी मां और भाई-बहन हैं। शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन इन सबकी आर्थिक तौर पर मदद करेगा।
दिल्ली की अंजलि सिंह की एक्सीडेंट में मौत
दिल्ली की रहने वाली अंजलि सिंह अपनी दोस्त निधि के साथ 31 दिसंबर स्कूटी से घर जा रही थीं। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी की टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में निधि बच गई लेकिन अंजलि कार के नीचे फंस गई और 12 किलोमीटर तक घसीटती चली गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अंजलि सिंह की दर्दनाक मौत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख आर्थिक मदद करने का फैसला किया।

Next Story