मनोरंजन
शाहरुख खान का हेल्थ अपडेट, अब किस हाल में हैं? जानें
jantaserishta.com
23 May 2024 6:21 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है. किंग खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. एक्टर को डीहाइड्रेशन की वजह से कल (बुधवार) दोपहर में अस्पताल में एडमिट कराया गया था. शाहरुख अहमदाबाद की केडी हॉस्पिटल में एडमिट थे. अब बताया जा रहा है कि एक्टर की सेहत में सुधार है. डिस्चार्ज के बाद शाहरुख अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन लेकर मुंबई रवाना होंगे.
शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर हाल ही में उनकी मैनेजर पूजा डडलानी ने अपडेट दिया था. किंग खान की मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि शाहरुख की तबीयत अब पहले से काफी हद तक बेहतर है. पूजा ने लिखा-मैं मिस्टर खान के सभी वेल विशर्स और फैन्स से ये बात कहना चाहती हूं कि उनकी तबीयत पहले से अच्छी है. आप सभी के प्यार, प्रार्थनाएं और कन्सर्न के लिए शुक्रिया.
Tagsशाहरुख खानशाहरुख खान डिस्चार्जशाहरुख खान न्यूज़Shahrukh KhanShahrukh Khan DischargeShahrukh Khan News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





