मनोरंजन
हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने शाहरुख खान का परिवार , तस्वीरें हुईं वायरल
Ritisha Jaiswal
14 Aug 2022 5:03 PM GMT

x
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से 1 दिन पहले शा हरुख खान ने अपने परिवार संग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने आवास मन्नत पर फहराया हैl ऐसा कर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में भी भाग लिया हैl
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से 1 दिन पहले शा हरुख खान ने अपने परिवार संग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने आवास मन्नत पर फहराया हैl ऐसा कर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में भी भाग लिया हैl
शाह रुख खान, गौरी, अबराम और आर्यन के पीछे तिरंगा लहरा रहा है
तस्वीरों में शाह रुख खान, गौरी, अबराम और आर्यन नजर आ रहे हैंl वहीं पीछे भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा लहरा रहा हैl सभी इस अवसर पर सफेद कलर का कपड़ा पहने नजर आएl शाह रुख खान, आर्यन और अबराम ने व्हाइट टी शर्ट पहन रखी थीl शाह रुख खान ने ब्लैक पैंट पहन रखी थीl इसके अलावा उनके दोनों बेटों ने ब्लू जींस पहन रखी थीl वहीं गौरी खान ने ऑफ व्हाइट कलर का जैकेट और ब्लैक पैंट पहन रखी थीl
गौरी खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं'
गौरी खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंl' शाह रुख खान को तिरंगे के साथ देख फैंस काफी खुश हैl कई लोगों ने उन्हें बधाई दी हैl एक फैन ने लिखा है, 'ढेरों प्यारl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंl' गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने के मकसद से आयोजित किया गया हैl
शाह रुख खान जल्द फिल्म पठान में नजर आएंगे
शाह रुख खान जल्द फिल्म पठान में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका होगीl वे 4 वर्षों बाद पर्दे पर वापस नजर आएंगेl यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगीl इसके अलावा वह जवान में भी नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा नयनतारा की अहम भूमिका होगीl वह ताप्सी पन्नू के साथ डंकी की भी शूटिंग कर रहे हैंl वहीं उन्होंने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और आर माधवन की रॉकेट्री द नंबी इफैक्ट में स्पेशल अपियरेंस किया था
Next Story