मनोरंजन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने पहली बार शेयर की ऐसी तस्वीर, एक्सप्रेशन से धड़का फैन्स का दिल, जमकर हुई वायरल

jantaserishta.com
4 Aug 2021 5:38 PM IST
शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने पहली बार शेयर की ऐसी तस्वीर, एक्सप्रेशन से धड़का फैन्स का दिल, जमकर हुई वायरल
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) का भले अभी तक फिल्म डेब्यू नहीं हुआ हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. सुहाना की तस्वीरों और वीडियोज को लोग काफी पसंद करते हैं. शाहरुख का लाड़ली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नए पोस्ट के कारण सुर्खियों में छा जाती हैं. हाल ही में उन्होंने पहली बार अपनी 9 तस्वीरों को एक साथ पोस्ट किया है, जिसमें उनके एक्सप्रेशन फैंस को दीवाना बना रहे हैं.



सुहाना खान (Suhana Khan)अक्सर दोस्तों संग पार्टी की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अक्सर फैंस को एंटरटेंन करने के लिए वह वीडियोज और तस्वीरों को शेयर करते रहे हैं. सुहाना ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उसमें वह अलग-अलग फेस एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. सुहाना ने 9 तस्वीरें को मिलाकर एक कोलाज बनाया गया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है.


इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 'एक व्यक्तित्व चुनें.' तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कमेंट्स कर फैंस लगातार सुहाना के लुक और एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं.
तस्वीर में वह बड़े गोल्डन हूप इयररिंग्स और मिनिमल नेकलेस के साथ ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं. बालों को उन्होंने बीच से बराबर डिवाइड करके एक पोनीटेल बांधी हैं. आंखों में उन्होंने मोटा काजल लगाया है.


सुहाना इस तस्वीर पर बेस्ट फ्रेंड सुहाना ने कहा 'ब्यूटी' इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी बनाई हैं. एक दूसरी फ्रेंड ने लिखा- 'मैं इनमें से एक भी नहीं चुन सकती, इसलिए सभी को चुनती हूं.'
आपको बता दें कि हाल ही में सुहाना खान ने एक खास ड्राइंग बनाई थी. ये ड्राइंग उनकी मां गौरी खान की है. सुहाना खान ने अपनी ड्राइंग की प्रतिभा को फैंस को दिखाने की कोशिश की थी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story