मनोरंजन

शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan लौटीं मुंबई, कैमरे में कैद हुईं ऐसी तस्वीरें

Neha Dani
15 Jan 2022 5:33 AM GMT
शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan लौटीं मुंबई, कैमरे में कैद हुईं ऐसी तस्वीरें
x
अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।

सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान मुंबई लौट आई हैं। 21 वर्षीय सुहाना को शुक्रवार की सुबह अंधेरी में स्पॉट किया गया, जहां वो मीडिया के कैमरे के कैद हो गईं। अब शाहरुख की बेटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।



इन तस्वीरों में सुहाना गाड़ी पर बैठी नजर आ रही हैं। हाई पोनी के साथ उनका कैजुअल लुक देखने को मिल रहा है।
बता दें, सुहाना दो साल से अधिक समय से अमेरिका में थीं, जहां वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के Tisch School of Arts में पढ़ाई कर रही थीं।
काफी लंबे समय बाद अब वो अपने घर लौटी हैं और उनके चेहरे पर परिवार से मिलने की खुशी देखी जा सकती है।


हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह इस बार हमेशा के लिए वापस आ गई है या यह थोड़ी छुट्टियों पर आई हैं।
बता दें, सुहाना खान अपने भाई आर्यन खान के काफी करीब हैं। सुहाना और आर्यन के कई फ्रेंड्स कॉमन हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।
Next Story