मनोरंजन

शाहरुख खान की बेटी फिर बनी चर्चा का विषय, खास दोस्त के साथ तस्वीर वायरल, बालों को खुला और न्यूड...

jantaserishta.com
14 Feb 2021 3:14 PM IST
शाहरुख खान की बेटी फिर बनी चर्चा का विषय, खास दोस्त के साथ तस्वीर वायरल, बालों को खुला और न्यूड...
x

मुंबई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर सुहाना काफी पॉपुलर हैं. वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा हो, लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में वह बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को मात देती हैं. आज-कल वह न्यूयॉर्क में हैं और अपने दोस्तों के साथ प्यार के इस हफ्ते को सेलिब्रेट कर रही हैं. सुहाना खान ने अपने खास दोस्त के खास Galentine's Day सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

सुहाना खान (Suhana Khan) इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुहाना अपनी एक खास दोस्त के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं.हालांकि, सुहाना खान ने फोटो में अपनी दोस्त को टैग नहीं किया और न ही नाम बताया है.
इस फोटो में सुहाना खान व्हाइट स्लीवलेस टी-शर्ट में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने फर जैकेट कैरी की है और कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं. बालों को खुला रखा है और न्यूड मेकअप किया हुआ है.
सुहाना खान की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सुहाना के फैंनपेज पर भी ये तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिसपर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं.
आपको बता दें कि हाल ही में सुहाना न्यूयॉर्क जाते हुए तब स्पॉट हुईं थीं, जब वह अपने पापा शाहरुख खान और छोटे भाई अबराम के साथ चमचमाती रेड कार में एयरपोर्ट पर दिखाई दी थीं. सुहाना खान, न्यूयॉर्क में फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई कर रही हैं. मुंबई में वह पूरे लॉकडाउन परिवार के साथ रहीं. आईपीएल के दौरान सुहाना अपने पिता शाहरुख खान और भाई आर्यन खान के साथ दुबई पहुंची थीं. जहां, उन्होंने पिता के साथ मिलकर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की खूब हौसला आफजाई की.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story