मनोरंजन

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान देर रात दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करती आई नजर

Neha Dani
19 Sep 2022 7:58 AM GMT
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान देर रात दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करती आई नजर
x
सुहाना खान को उनकी मां गौरी भी काफी प्रमोट करती है। सुहाना का स्टाइल फैंस को कफी पसंद आता है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में आप देख सकते हे की कैसे सुहाना खान अपनी दोस्त के साथ पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही है। वहीं दोनों के फोन स्विमिंग पूल के किनारे रखे हुए हैं। इस अवसर पर दोनों ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहन रखी है। जिसमें दोनों काफी हॉट लग रही है। सुहाना खान और शनाया कपूर बचपन के दोस्त है। दोनों जल्द फिल्मों में नजर आने वाली है। सुहाना खान जहां द आर्चीज फिल्म में नजर आएंगी। वहीं शनाया कपूर बेधड़क फिल्म में नजर आएंगी। दोनों अपनी फिल्मी डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित है। शनाया कपूर, सुहाना खान और अनन्या पांडे बचपन की दोस्त है। तीनों को अक्सर साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। इसके पहले शनाया कपूर ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की थी।



शनाया कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'सुहाना खान के साथ गहरी बातचीत, आइस कॉफी पर। इसके अलावा उन्होंने इसे महीप कपूर को टैग किया है। महीप कपूर गौरी खान की दोस्त है। वहीं वह शनाया कपूर की मां भी है। गौरतलब है कि चारों इस समय दुबई में है और वेकेशन मना रहे हैं। सुहाना खान और शनाया कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर सुहाना की छुट्टियों की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें से एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

इस तस्वीर में सुहाना अपना बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं। सुहाना की तरह शनाया ने भी बिकिनी पहनी हुई है। फैंस इस पोस्ट को खूब पंसद कर रहे है। फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए है। वहीं यूजर ने इस पोस्ट को काफी ज्यादा शेयर किया है।

आपको बता दे की सुहाना खान हाल ही में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई पूरी करके भारत वापस आई है। वह भी अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती है और अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। सुहाना खान को उनकी मां गौरी भी काफी प्रमोट करती है। सुहाना का स्टाइल फैंस को कफी पसंद आता है।


Next Story