मनोरंजन

मैगजीन के ए़डिटर पर भड़के थे शाहरुख खान, खड़ा हो गया था बवाल

Neha Dani
16 Dec 2022 8:10 AM GMT
मैगजीन के ए़डिटर पर भड़के थे शाहरुख खान, खड़ा हो गया था बवाल
x
हुए शाहरुख ने यह भी बताया था कि वह जेल से बाहर आने के बाद एडिटर के घर के आगे से ही गुजरे थे।
Bollywood Throwback: हिंदी सिनेमा के 'किंग' और फैंस के दिलों के 'बादशाह' यानी अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म पठान (Pathaan) से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह फिल्म आने से पहले ही विवादों में फंस गई है। फिल्म का गाना बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का केसरिया रंग की बिकिनी पहनना लोगों को रास नहीं आया, जिस वजह से शाहरुख खान की फिल्म का विरोध हो रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान के नाम पर विवाद शुरू हुआ है। इससे पहले भी वह विवादों में रहे हैं। इतना ही नहीं, एक बार तो शाहरुख खान जेल भी पहुंच गए थे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया था। आइए आज हम आपको थ्रोबैक में शाहरुख खान के इसी किस्से के बारे में बताते हैं।
मैगजीन के ए़डिटर पर भड़के थे शाहरुख खान
दरअसल, साल 2019 में शाहरुख खान अमेरिकी शो 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन' में शामिल हुए थे और इसी दौरान उन्होंने अपने जेल जाने की वजह का खुलासा किया था। अभिनेता ने इस शो में बताया था कि एक बार उनका एक मैगजीन के एडिटर से विवाद हो गया था, जिस वजह से ही वह जेल गए थे। अभिनेता ने कहा था, 'आर्टिकल में कुछ ऐसा छपा था, जिस वजह से मुझे गुस्सा आ गया था। तब मैंने मैगजीन के एडिटर को फैन किया। तब मुझे जवाब में सुनने को मिला था कि आर्टिकल को सिर्फ मजाक में लें। लेकिन मैं मैगजीन के ऑफिस पहुंच गया। वहां खूब बहस हुई।'
जेल में बिताया था एक दिन
इस पूरे बवाल के बाद मैगजीन के एडिटर ने शाहरुख खान की शिकायत पुलिस में कर दी थी, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार करने पुलिस उनके फिल्म के सेट पर पहुंच गई थी। शाहरुख ने आगे बताया था कि मैं पुलिस के साथ चला गया था और तब मैंने एक पूरा दिन सेल में ही बिताया था। फिर मुझे बेल मिल गई थी। इस घटना का जिक्र करते हुए शाहरुख ने यह भी बताया था कि वह जेल से बाहर आने के बाद एडिटर के घर के आगे से ही गुजरे थे।
इन फिल्मों में दिखाई देंगे किंग खान
बता दें कि शाहरुख खान साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद अभिनेता ने 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' में कैमियो किया है। लेकिन अब अभिनेता अपनी बैक टू बैक फिल्मों से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह पठान के अलावा, 'डंकी' और 'जवान' में दिखाई देंगे।

Next Story