मनोरंजन

घायल होने की खबर के बाद एयरपोर्ट पर नजर आए एक्टर शाहरुख खान

jantaserishta.com
5 July 2023 1:40 PM IST
घायल होने की खबर के बाद एयरपोर्ट पर नजर आए एक्टर शाहरुख खान
x
देखें वीडियो.
मुंबई: अमेरिका में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग करने के दौरान घायल होने की खबरें इंटरनेट पर आने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भारत वापस आ गए हैं और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शाहरुख का एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उनसे उनकी सेहत के बारे में पूछा।
इस दौरान सुपरस्टार नेवी ब्लू स्वेटशर्ट, स्नीकर्स, बेसबॉल कैप और सनग्लासिस के साथ डेनिम में नजर आए। मंगलवार को शाहरुख के एक्सीडेंट की खबरें आई थी । वह हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। उनकी नाक पर चोट आई थी।
सर्जरी के बाद 'पठान' अभिनेता को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शाहरुख फिलहाल अपने मुंबई वाले घर में हैं और आराम कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब शाहरुख शूटिंग के दौरान घायल हुए। इससे पहले भी उन्हें कई बार चोटें आई हैं। एक्टर ने बांह में स्लिंग पहनकर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमोशनल गाने की शूटिंग की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story