मनोरंजन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने बदली घर की नेम प्लेट, इमोशनल हो रहे फैंस

Neha Dani
24 April 2022 3:17 AM GMT
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने बदली घर की नेम प्लेट, इमोशनल हो रहे फैंस
x
यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। हालांकि इससे ज्यादा उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी नहीं दी।

शाह रुख खान से जुड़ी छोटी सी छोटी खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। इस बार भी बॉलीवुड के किंग खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये खबर आईपीएल से संबंधित है, क्योंकि शनिवार को ही शाह रुख की टीम केकेआर अपना मैच हार गई। तो हम बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि उनके सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के पीछे कुछ पर्सनल रीजन हैं।




दरअसल, हाल ही में सुपरस्टार शाह रुख खान के घर मन्नत के बाहर लगी नेम प्लेट चेंज हुई है। इस नई नेम प्लेट की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मन्नत ट्रेंड करने लगा। फैंस नेम प्लेट की फोटो शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने मन्नत की नेम प्लेट की चार अलग-अलग तस्वीरें शेयर की और लिखा, इस तरह बदला मन्नत


एक फैन ने लिखा, 'भगवान का स्वर्ग। शाह रुख खान हो तो नेम प्लेट भी ट्रेंड करने लगती है।' बता दें कि मुंबई की सबसे फेमस जगहों में से एक शाह रुख खान का बंगला मन्नत मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे है। इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ बताई जाती है।


वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2023 की शुरुआत में ही शाह रुख की पठान रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। वहीं हाल ही में शाह रुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ अपनी नई फिल्म डंकी की घोषणा की थी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। हालांकि इससे ज्यादा उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी नहीं दी।


Next Story