मनोरंजन

शाहरुख खान को UAE में मिला सिनेमा का ग्लोबल आइकन अवॉर्ड!

Rounak Dey
12 Nov 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान को UAE में मिला सिनेमा का ग्लोबल आइकन अवॉर्ड!
x
अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।’
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'किंग खान' शाहरुख खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। शाहरुख ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर भी लॉन्च किया था। 'पठान' के प्रमोशन के बीच शाहरुख खान को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में एक्सपो सेंटर में शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (SIBF) 2022 के 41वें संस्करण में भाग लेने पर बीते शुक्रवार को उन्हें ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शाहरुख खान के फैंस ने बड़ी संख्या में भाग लिया, इवेंट के वीडियो और तस्वीरें अब ऑनलाइन सामने आने लगी हैं। वीडियो में शाहरुख खान को कहते सुना जा सकता है कि, "हम सभी, चाहे कहीं भी रहते हों, हम किसी भी रंग के हों, हम किस धर्म का पालन करते हों या हम किस गाने पर डांस करते हैं… प्रेम, शांति और दया की संस्कृति में फलते-फूलते हैं." स्टेज पर शाहरुख ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म का फेमस पोज दिया। एक अन्य वीडियो में वो अपने फिल्म का डायलॉग बोलते हैं, 'इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है, कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साज़िश की है। कहते हैं कि… अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।'

Next Story