मनोरंजन

एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन पर भड़के शाहरुख खान, फिर...

jantaserishta.com
3 May 2023 12:14 PM IST
एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन पर भड़के शाहरुख खान, फिर...
x
देखें वीडियो.
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी फिल्म 'पठान' ने हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचाया, मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। उनकी झलक देखने के लिए फैंस इक्ट्ठा हो गए। शाहरुख ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी। जैसे ही शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट से निकले, वहां मौजूद एक फैन ने मोबाइल से उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की।
लेकिन शाहरुख ने उसके हाथ को धक्का दिया। क्लीन शेव और सनग्लासेज पहने शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले।
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कई लोग उनकी आलोचना कर रहे है, जबकि कुछ शाहरुख के समर्थन में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख अगली बार राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' में दिखाई देंगे, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story