मनोरंजन
बेटी सुहाना की ग्लैमरस तस्वीर पर शाहरुख खान ने किया मजेदार कमेंट, देखें वायरल तस्वीरें
Deepa Sahu
25 July 2021 10:30 PM IST

x
बेटी सुहाना की ग्लैमरस तस्वीर पर शाहरुख खान ने किया मजेदार कमेंट
नई, दिल्ली, शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान की सिंडी क्रावफोर्ड की तस्वीर पर कमेंट किया है l इसके पहले सुहाना खान के इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया थाl इसपर काफी लोगों ने लाइक और कमेंट किए थेl अब शाहरुख खान ने भी इस पर कमेंट किया हैl
फोटो में सुहाना खान कोला की कैन पकड़े हाथ में नजर आ रहे थेl उन्होंने हल्का मेकअप कर रखा थाl वह वाइट कलर का टॉप और ब्लू कलर की शार्ट जींस पहने नजर आ रही थीl उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ऐसा मान लीजिए कि यह पेप्सी है और मैं सिंडी क्रावफोर्ड' सुहाना खान ने जैसे यह फोटो शेयर कीl इसे काफी लोगों ने पसंद किया थाl इसमें बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल हैल
सुहाना खान के पिता शाहरुख खान ने अब लिखा है, 'क्या मैं यह मान सकता हूं कि यह तुम हो और कोला एक्सीडेंटल है और फिर भी इस फोटो की तारीफ करूंl' इसपर सुहाना खान ने लिखा है, 'जी हां, आप कह सकते हैंl' सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में काम करना शुरू नहीं किया हैl वह अभी अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैl सुहाना खान हालांकि एक्टर बनना चाहती हैl उन्होंने एक शार्ट फिल्म में भी काम किया थाl सुहाना खान की तस्वीरें काफी वायरल होती हैl सुहाना खान के पिता शाहरुख खान जल्द पठान में नजर आएंगेl इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैंl वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी अहम भूमिका हैl
सुहाना खान सोशल मीडिया पर सबसे पसंदीदा स्टार किड्स हैl वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैl इसके अलावा उनके फैंस भी उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl सुहाना खान की तस्वीरें काफी ग्लैमरस होती हैl वह काफी फैशनेबल भी हैl
Next Story





